नंबरदारों ने सरकार से मांगा 15 हजार रुपए का मानदेय
हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन जिला महेंद्रगढ़ की एक बैठक नगर के हुड्डा पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कैप्टन रघुबीर सिंह अटाली ने की। बैठक के दौरान नंबरदारों की समस्या पर विस्तार से चर्चा करते हुए मासिक भत्ता 15 हजार रुपए करने की मांग की है।
जिला अध्यक्ष कैप्टन रघुवीर सिंह ने कहा कि नंबरदार सरकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। 24 घंटे ड्यूटी करते हैं। इसके लिए सरकार उन्हें केवल 1500 रुपए मिलते हैं। उन्होंने कहा कि नंबरदारों के कार्यों को देखते हुए उन्हें 15 हजार रुपए मासिक भत्ता, 5 लाख रुपए दुर्घटना बीमा, अटेली, नारनौल, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी ब्लॉक के नंबरदारों का बकाया मानदेय शीघ्र देने, नंबरदार के बेटे को नंबरदारी में वरीयता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में 20 मई को प्रदेश स्तरीय बैठक कैथल में होनी निश्चित हुई है, जिसमें एसोसिएशन के सदस्य बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। जिला उप प्रधान अशोक कुमार आर्य, महेंद्रगढ़ के सचिव राजकुमार बलायचा, रतिराम शर्मा प्रधान, सतनाली प्रधान मुरारीलाल, कनीना प्रधान धर्मपाल, अटेली प्रधान रमेश कुमार, रामशरण, महेश पंडित, थावर सिंह, बाबूलाल, हरलाल नांगल चौधरी व सरजीत जिला मीडिया प्रभारी आदि मौजूद रहे।