सतनाली मंडी | गांव कादमा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने स्कूल परिसर में सफाई अभियान चलाया। जानकारी देते हुए स्कूल के यशवीर ने बताया कि शिविर के पांचवें दिन शुक्रवार जिला पार्षद प्रतिनिधि नरेश कादमा मुख्य अतिथि रहे। मुख्य अतिथि नरेश कादमा ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता के विषय में जागरूक करते हुए बताया कि स्वच्छता मनुष्य का सबसे बड़ा आभूषण है। उन्होंने स्वयंसेवकों को नैतिक शिक्षा एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों के बारे में भी जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने रणधीर सिंह की अध्यक्षता में स्कूल परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल प्राचार्य सत्यवीर सिंह ने स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि हमें आसपास सफाई रखनी चाहिए, क्योंकि स्वच्छ वातावरण में ही ईश्वर का वास होता है। इस मौके पर उन्होंने उपस्थितजनों से आस-पास सफाई रखने का आह्वान भी किया।