शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के महेंद्रगढ़ आवास पर शुक्रवार को महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना परमार दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर पहुंची। उन्होंने नांगल, सिरोही, पाली, सतनाली व महेंद्रगढ़ मंडल की महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मीना परमार ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर महिला को मिले, इसके लिए प्रवास दौरे किए जा रहे हैं।