सतनाली मंडी | कर्णनगरी करनाल में एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खंड के गांव नांगलमाला के समाजसेवी ओमशिव कौशिक को राष्ट्र गौरव सम्मान दिया गया। कौशिक ने बताया कि 20 मई को आयोजित समारोह में उन्हें उपरोक्त सम्मान से नवाजा गया। एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के संस्थापक नरेंद्र अरोड़ा ने उन्हें बधाई दी। बता दें कि समाजसेवी ओमशिव कौशिक स्वयं साधारण परिवार से संबंध रखने के बावजूद भी स्वयं के साधनों से नांगलमाला, मंढिय़ाली, नांवा आदि गांवों में पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण सफाई अभियान, जल संरक्षण जैसी कई मुहिम छेड़े हुए हैं। वह लोगों को इनके बारे में जागरूक कर रहे हैं।