सतनाली मंडी | 132 केवीए पावर हाउस सतनाली से संबंधित कृषि एवं घरेलू फीडरों की बिजली आपूर्ति के समय में परिवर्तन किया गया है। एसए पुरुषोत्तम लाल व विजय के अनुसार घरेलू एवं कृषि फीडरों की सप्लाई लाइन को ‘ए’ व ‘बी’ दो ग्रुपों में बांटा गया है।
नए शेड्यूल से 11 केवीए कृषि फीडर के ग्रुप ‘ए’ में सुरेहती पिलानियां व सुरेहती जाखल में सुबह 5 से 11 बजे तक 6 घंटे आपूर्ति की जाएगी। ‘बी’ ग्रुप 11 केवीए बासड़ी एवं सोहड़ी कृषि फीडर में दोपहर 14 से शाम 19 बजे तक 5 घंटे सप्लाई की जाएगी। घरेलू फीडर में नए समय के अनुसार ‘ए’ ग्रुप में सांय 19 से सुबह 5 बजे तक 10 घंटे तथा दिन में पानी के लिए 11 बजे से 12.30 बजे तक 1.30 घंटे आपूर्ति की जाएगी। घरेलू फीडर के ‘बी’ ग्रुप में सांय 19 से 5 बजे तक 10 घंटे तथा पानी के लिए दिन में 12.30 बजे से 14 बजे तक 1.30 घंटे आपूर्ति होगी। इन फीडरों का आपूर्ति का नया समय आज से लागू होगया है। दोनों ग्रुपों में सप्लाई का शेडूयुल 3-3 दिन बाद आपस में बदलता रहेगा।