पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 8 करोड़ से जल्द शुरू होंगे काम, वेयर हाउस और रूरल हेट पर जोर

8 करोड़ से जल्द शुरू होंगे काम, वेयर हाउस और रूरल हेट पर जोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश सरकार द्वारा 10 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों को आधुनिक बनाने के अलावा वहां पर जल वितरण की मात्रा बढ़ाने व शहरों की तर्ज पर ग्रामवासियों को सुविधाएं देने के लिए ‘दीनबंधु हरियाणा ग्राम उदय योजना’ बनाई गई है। इसके तहत 10 हजार की आबादी वाले गांवों में विकास की विशेष योजना तैयार की जा रही है, जिसमें मुख्य रूप से सीवर सिस्टम, सॉलिड वेस्ट, मैनेजमेंट प्लान, तालाब और जोहड़ों की सफाई पर विशेष फोकस रहेगा। इस योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य होंगे। दीनबंधु हरियाणा ग्राम उदय योजना के तहत सतनाली को शामिल किया गया है।

‘दीनबंधु हरियाणा ग्राम उदय योजना’ में सतनाली का हुआ चयन, विकास कार्य होंगे तेज

लगभग 8 करोड़ की लागत से होंगे ये विकास कार्य

योजना के तहत सतनाली में विकास कार्यों के लिए ग्राम पंचायत द्वारा लगभग 8 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास किए गए हैं। इसके तहत बस स्टैंड के पीछे लगभग 5 एकड़ पंचायत भूमि पर लगभग 3 करोड़ 60 लाख रुपए से वेयर हाउस बनवाने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही बस स्टैंड व डिगरोता सड़क मार्ग के मध्य लगभग एक एकड़ पंचायत भूमि पर लगभग 2 करोड़ की लागत से लगभग 120 दुकानों (रूरल हैट)का निर्माण कार्य कराने, 81 लाख से कस्बे के बीईओ कार्यालय के पास कम्यूनिटी हॉल का निर्माण कराने, 30 लाख से 3 आंगनबाड़ी केन्द्र भवन का निर्माण कार्य कराने तथा 30 लाख रुपए की लागत से कस्बे के शहीद स्मृति पार्क का सौन्दर्यीकरण कराने का प्रस्ताव भी है। इसके अलावा लगभग 88 लाख रुपए की लागत से कस्बे के मुख्य सड़क मार्ग से भारत नगर तक सड़क मार्ग का निर्माण कार्य कराने का प्रस्ताव भी है। इससे कस्बे के सड़क मार्ग बेहतर होंगे, जिसका आमजन को काफी लाभ होगा।

मंजूरी मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा

सरपंच प्रतिनिधि होशियार सिंह उर्फ ढिल्लू शेखावत ने बताया कि गांवों का सर्वांगीण विकास कराने को लेकर सरकार द्वारा दीनबंधु ग्राम उदय योजना शुरू की गई है। इसके तहत गांवों को जनसंख्या के अनुरूप धनराशि विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत लगभग 8 करोड़ रुपए से सतनाली में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव बनाए गए हैं। जैसे ही अनुमति मिलेगी निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...