घर में घुसकर हमला किया, पांच पर केस दर्ज
सतवास | पुनासा रोड पर मंगलवार रात घर में घुसकर हमला किया गया। करीब आधा घंटा तक हंगामा चला। बस संचालन को लेकर का आपसी टकराव बताया गया है। पुलिस के अनुसार सतवास के वार्ड क्र. 8 निवासी संदीप शर्मा अपने भाई मंदीप व भतीजी महिमा के साथ थाना आकर रिपोर्ट लिखाई कि रात्रि 8 बजे वह घर पर बाहर चाय की दुकान पर बैठा था। चंदू जाट निवासी बीचकुंआ, पुना जाट बिचकुंआ, उसका भांजा हेमंत व लीलाधर तथा बोरखेड़ी निवासी भीमा लकड़ी और हथियार लेकर आए और कहा कि तुम श्रीराम बस की तरफदारी करते हो और मुझे मारने लगे। मेरे घर में घुसे और भतीजी से भी मारपीट की। घर में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
कर्नल केएस सिरोही आज देवास आएंगे
देवास | जिला सैनिक कल्याण अधिकारी इंदौर कर्नल केएस सिरोही 19 अप्रैल को देवास आएंगे। जिला सैनिक कल्याण संयोजक ऑनरेरी सूबेदार मेजर तुलसीराम जलोदिया ने बताया वे 19 को प्रात: 11 बजे से सर्किट हाउस मीठा तालाब के पास में पूर्व सैनिकों एवं सैनिकों की विधवाओं की समस्या जानने व उनके निराकरण के लिए उनसे मुलाकात करेंगे।