दान की भावना के साथ जिले के किसान शिवराम मांगीलाल मंडलोई ने अनुकरणीय पहल करते हुए जरूरतमंदों के लिए बने सरकारी रेडक्रॉस सोसायटी के कोष में 50 हजार रु. जमा किए। कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पांडेय ने प्रशंसा पत्र प्रदान किया।
सतवास तहसील के गांव बड़ोदामाफी के किसान शिवराम मांगीलाल मंडलोई पेशे से किसान हैं। उनके पास पांच एकड़ जमीन हैं तथा उसमें पहले वे सब्जी की खेती करते थे। लेकिन अब वे आधुनिक पद्धति से खेती करके अपना और अपने परिवार का लालन पालन करते हैं। कृषक शिवराम ने बताया उनके परिवार में सभी सदस्य स्वस्थ एवं आनंदमयी जीवन व्यतीत कर रहे हैं इसलिए अपने परिवार की खुशहाली के लिए वे अपनी कमाई से कुछ राशि दान कर रहा हूं।
शिवराम ने बताया इस बार उन्होंने एक एकड़ में मल्चिंग के माध्यम से तरबूज को बोया है और एक हेक्टेयर में ऐलोवेरा तथा सुरजना की फसल लगाने वाले हैं। इस फसल से उन्हें अच्छी आमदनी होगी।
मदद का जज्बा
किसान बोला- मेरा पूरा परिवार स्वस्थ और आनंद में इसके लिए आभारी हूं, राशि दान करने की इच्छा हुई
देवास. किसान ने कलेक्टर-सीईओ की उपस्थिति में 50 हजार दान राशि प्रदान की।
ऐसे पता चला रेडक्रॉस सोसायटी के बारे में
उन्होंने बताया मन में कुछ राशि दान देने का विचार आया। इसी दौरान उपसंचालक उद्यानिकी नीरज सांवलिया से चर्चा करके राशि को दान देने की बात बताई। इस पर वे उपसंचालक उद्यानिकी ने कहा कि वे जो भी राशि दान देना चाहते हैं वे रेडक्राॅस सोसायटी में दें। इससे गरीब वर्ग के बच्चों के इलाज एवं अन्य कार्यों में मदद मिल सके। इस पर उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी के लिए कलेक्टर डॉ. पांडेय को राशि प्रदान की।