बीचकुआं में आंधी के साथ ओले, 1 टप्पर गिरा, महिला घायल
बुधवार दोपहर मौसम में आए बदलाव के बाद सतवास तहसील के गांव बीचकुआं में आंधी के साथ ओले भी गिरे। इस दौरान अफरातफरी मची रही, गांव में 15 मिनट पानी गिरा। गांव से कुछ दूर खेत पर बने मेहबूब खां का टप्पर गिरने से मां दबने से घायल हो गई। लोगों ने निकालकर सतवास अस्पताल पहुंचाया जहां से इंदौर रेफर किया है। दिनेश कायरे, महेश कायरे ने बताया आंधी तूफान से घर की छत उड़ गई।