विधायक देवड़ा ने किया किसानों का सम्मान
भाजपा द्वारा निकाली जा रही किसान सम्मान यात्रा गत दिवस सतवास तहसील के विभिन्न ग्रामों में पहुंची जहां विधायक देवड़ा ने किसानों की मेहनत को सलाम करते हुए उनका शाल व श्रीफल से सम्मान किया। ग्राम बापचा, डाबरी, भेरूपुरा, बड़कन, गाड़ागांव, भाटबर्डी व बांई जगवाड़ा में किसानों का सम्मान किया गया। बांई जगवाड़ा में सम्मान यात्रा का समापन हुआ। यहां भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य राजा पटेल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक चंपालाल देवड़ा ने बताया कि किसान पुत्र शिवराजसिंह की सरकार में किसानों का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। इसलिए किसानों की आय लागत के दोगुनी करने के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं। किसानों की मेहनत के दम पर ही आज पूरे देश में लगातार पांचवीं बार उत्पादन के मामले में हमारा प्रदेश अव्वल रहा है। इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, पूर्व जिपं. उपाध्यक्ष कमलेश जोशी, सुरेश यादव, विनोद राठी, जिपं. प्रतिनिधि सुनील पटेल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम बियाणी, पं. भीष्मप्रसाद शास्त्री, सुनील मीणा, राजा पटेल, अशोक राठौर, सुदामा यादव, दिलीप पटेल, भगवान पटेल, रघुवीर भाई, डाॅ. अशोक वर्मा, संतोष मालवीय, डाॅ. राजेश मालवीया सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
सतवास. ग्राम बांई जगवाड़ा में किसानों का सम्मान किया गया।