पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खरीदी केंद्रों पर तीन दिन में मात्र 17 किसानों का 80 क्विंटल चना ही तुला

खरीदी केंद्रों पर तीन दिन में मात्र 17 किसानों का 80 क्विंटल चना ही तुला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार समर्थन मूल्य पर चना, सरसों आदि फसलों की खरीदी नेफेड के माध्यम से गत 10 अप्रैल को प्रारंभ तो हो गई लेकिन गत तीन दिवसों में नाममात्र के चने की तुलाई हुई हैं। सतवास स्थित मंडी प्रागंण में सतवास व निमासा सेवा सहकारी संस्था के द्वारा दो खरीदी केंद्र बनाए गए हैंं, जिस पर करीब 2200 पंजीकृत किसानों की फसल समर्थन मूल्य पर खरीदी जाना है।

जानकारी के अनुसार निमासा खरीदी केंद्र पर अभी तक 17 किसानों का लगभग 80 क्विंटल चना आया है तथा सतवास केंद्र पर करीब 25 किसानों का करीब 225 क्विटंल चना बिक्री के लिए आया है। बड़े किसानों के पास अभी एसएमएस नहीं आ रहे हैं। अभी केवल एक हेक्टेयर तक की जमीन वाले किसानों को एसएमएस मिल रहे हैं लेकिन इनमें से अधिकांश किसान अपनी आर्थिक मजबूरी के चलते पहले ही चना व्यापारियों को बेच चुके हैं।

किसानों का रोष इस बात को लेकर है कि अगर भोपाल से इतनी कम मात्रा में किसानों को एसएमएस मिले तो खरीदी में करीब दो माह लग जाएंगे और फिर भुगतान में एक माह और हो जाएगा। ऐसी स्थिति में किसान के पास पैसा कहां से लाएगा। सेवा सहकारी संस्थाओं में 28 अप्रैल तक जीरो प्रतिशत ब्याज वाला ऋण कैसे चुकाएगा।

उल्लेखनीय है कि अभी लग्नसारा का समय चल रहा है और किसान के परिवार में भी शांदियां हैं। समर्थन केंद्र पर सेवा सहकारी संस्था के अनिल जोशी, अजय व्यास, प्रमोद जोशी सहित अन्य कर्मचारी गेहूं और चने दोनों की खरीदारी करवा रहे हैं।

सतवास. खरीदी केंद्र पर पहुंचे नाममात्र के किसान तुलाई करवाते हुए।

खबरें और भी हैं...