नांदरा की टीम ने जीती गेर प्रतियोगिता
समीपस्थ ग्राम मोहाईजागीर में गत दिवस रात्रि 8 बजे से स्व. ब्रजलता शर्मा की स्मृति में गेर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमाें ने हिस्सा लिया।
स्पर्धा का प्रथम पुरस्कार 21121 रुपए राजेंद्र दुबे व जगदीश शर्मा की ओर से भेरूबाबा गेर मंडल नांदरा को, द्वितीय पुरस्कार 15151 रुपए जियोस सदस्य पोपेंद्रसिंह बग्गा की ओर से राधाकृष्ण गेर मंडल सोमगांव कोे, तृतीय पुरुस्कार 11111 रुपए मंडी अध्यक्ष जयनारायण यादव की ओर से रामदेव मंडल कांकरिया को, चतुर्थ पुरूस्कार 7777 रुपए नारायण सोनी सतवास द्वारा श्रीकृष्ण गेर मंडल सोमगांव, पंचम पुरस्कार 5555 रुपए मोहनसिंह पटेल व सरपंच जगदीश यादव द्वारा जय बजरंग गेर मंडल बरवईखेड़ा, छठा पुरस्कार 3333 रुपए भगवान पटेल बड़कन द्वारा गैर मंडल किलोदा पी तथा सप्तम पुरस्कार 2222 रुपए जनपद सदस्य अनवर भाई व मंत्री बलराम यादव की ओर से गेर मंडल बेड़ी जिला हरदा को प्रदान किया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि स्पर्धा शुभारंभ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान, विधायक चंपालाल देवड़ा, विधायक आशीष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपीकृष्ण व्यास, जिपं.सदस्य प्रतिनिधि सुनील पटेल, मंडी अध्यक्ष जयनारायण यादव, पूर्व जिपं.उपाध्यक्ष कमलेश जोशी ,सांसद प्रतिनिधि पोपेंद्रसिंह बग्गा, जितेंद्र मित्तल बतौर अतििथ उपस्थित रहेे।