पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अम्बेडकर प्रतिमा का अनावरण, उमड़ा हुजूम

अम्बेडकर प्रतिमा का अनावरण, उमड़ा हुजूम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाईमाधोपुर. अम्बेडकर सर्किल पर शनिवार को डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण हुआ। लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। (खबर पेज 18)

शहर में 67 लाख से 750 वर्ग मीटर में बनेगा अंबेडकर भवन
सांसद, संसदीय सचिव जितेंद्र , विधायक दीया कुमारी ने किया भूमि पूजन

नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर

मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार शहर सवाई माधोपुर स्थित खंडार बस स्टैंड पर अंबेडकर भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शनिवार को दोपहर साढ़े 12 बजे टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल, सवाई माधोपुर विधायक दीया कुमारी एवं नगर परिषद सभापति विमला शर्मा ने भूमि पूजन किया। संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल ने कहा कि पहली बार राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया कि राज्य की प्रत्येक नगर निकाय में 67 लाख की लागत से एक अंबेडकर भवन का निर्माण किया जाएगा। शनिवार को अंबेडकर की जयंती पर राज्य के प्रत्येक नगर निकाय में अंबेडकर भवन का शिलान्यास किया जा रहा है।

सवाई माधोपुर. अंबेडकर भवन के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास करते सांसद जौनापुरिया, विधायक दीया, संसदीय सचिव जितेंद्र और नप सभापति विमला शर्मा।

भवन लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा
नगर परिषद सभापति विमला शर्मा ने बताया कि नगर परिषद द्वारा बनाए जा रहे इस अंबेडकर भवन की लागत 67 लाख आयेगी। इस भवन का क्षेत्रफल 750 वर्ग मीटर होगा। इसमें एक बड़ा हॉल, दो कमरे, एक रसोईघर, स्टोर रुम मय कार्यालय, महिलाओं एवं पुरुषो के लिए अलग-अलग शौचालय, स्नानघर, वाटर हार्वेस्टिंग, पौधरोपण, वाहन पार्किंग आदि बनेंगे। यह भवन सवाई माधोपुर शहर के लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।

अन्य लोगों ने भी किया संबोधित : इस अवसर पर पूर्व विधायक हंसराज शर्मा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रवाल, सवाई माधोपुर पंचायत समिति प्रधान सूरजमल बैरवा आदि ने भी उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया तथा बताया कि अम्बेडकर भवन एक जन उपयोगी भवन साबित होगा, जो सामाजिक समरसता और विकास को बढ़ायेगा और विकास को गति प्रदान करेगा।

शहर में 20 घंटे नेट बंद
अम्बेडकर जयंती पर शांति व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन की ओर से नेट बंद करवा दिए गए। शनिवार शाम चार बजे ब्रॉडबैंड व नेट सेवाएं शुरु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। जिला प्रशासन ने शुक्रवार करीब आठ बजे सभी कम्पनियों के नेट बंद करवा दिए। इससे लोग एक दूसरे से सूचनाओं का आदान प्रदान नहीं कर सके। शनिवार शाम चार बजे नेट सेवा बहाल हुई। 20 घंटे नेट सेवा बंद रहने से नेट संबंधी कार्य बाधित रहे।

सांसद बाेले

भारतीय संविधान को पूरी दुनिया करती है नमन

टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जो हमें संविधान दिया है, यह समूचे विश्व में विजनरी संविधान है। भारतीय संविधान को पूरा विश्व नमन करता है। सभी नगरीय निकायों में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की स्मृति में जो अम्बेडकर भवन बनाए जा रहे हैं यह समाज के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।

िवधायक ने कहा

हमारा संविधान लोगों को आपस में जोड़ता है

विधायक दीया कुमारी ने कहा कि अंबेडकर ने भारतीय संविधान का निर्माण किया है। यह जाति-धर्म-वर्ग के लोगों को आपस में जोड़ता है। ऐसे युगदृष्टा महापुरुष की स्मृति में प्रत्येक नगरीय निकाय में एक अंबेडकर भवन का निर्माण किए जाने की आज नींव रखी है।

खबरें और भी हैं...