बौंली के वीरेंद्र जैन प्रदेश स्तर पर सम्मानित
बौंली. वीरेंद्र कुमार जैन को प्रदेश स्तरीय समारोह में सम्मानित करते मंत्री एवं सचिव।
बौंली| बौंली निवासी वीरेंद्र कुमार जैन को राज्य स्तर पर आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जैन को यह सम्मान कलेक्टर की अनुशंसा पर सामाजिक कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं में सक्रिय कार्य करने के लिए दिया गया है। राज्य स्तरीय आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह के दौरान जैन को प्रशंसा पत्र सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. मोहंती ने प्रदान किया। जैन वर्तमान में किशोर न्याय बोर्ड सवाई माधोपुर में सदस्य हैं, जो न्यायिक कार्यों के अतिरिक्त स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से समाज सेवा एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। जैन को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किए जाने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।