जिले के 186 स्कूलों में ब्रॉडबैंड सुविधा के लिए राशि जारी
सवाई माधोपुर| राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान द्वारा जिले के इंटरनेट सुविधा विहीन 183 स्कूलों में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए स्वीकृति एवं राशि जारी की गई है। इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध होने पर विद्यालय में कनेक्टिविटी एवं इंटरनेट संबंधी कार्यों को गति मिल सकेगी। माध्यमिक शिक्षा अभियान के एडीपीसी मनमोहन दाधीच ने बताया कि जिले में 183 स्कूलों में इंटरनेट सुविधा के लिए प्रत्येक स्कूल में ₹10 हजार 365 रुपए के हिसाब से 18 लाख 96 हजार 795 रुपए की स्वीकृति जारी की गई। एडीपीसी ने बताया कि स्वीकृत राशि से विद्यालयों में शीघ्र ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे।