पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईईएसएल मोबाइल वैन को कलेक्टर व एसपी ने झंडी दिखाकर किया रवाना

ईईएसएल मोबाइल वैन को कलेक्टर व एसपी ने झंडी दिखाकर किया रवाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर. ईईएसएल मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कलेक्टर के.सी. वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक मामनसिंह।

सवाई माधोपुर| संविधान निर्माण डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर शनिवार को कलेक्टर के.सी. वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक मामनसिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से ग्राम स्वराज अभियान के तहत एनर्जी एफिशिएंट बल्ब वितरण मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ग्राम स्वराज अभियान के तहत 14 अप्रैल से 5 मई 2018 तक जिले के सूचीबद्ध 26 गांवों में भारत सरकार की उजाला योजना के अन्तर्गत 70 रुपए वाला एनर्जी एफिशिएंट बल्ब 50 रुपए में ग्रामीणों में वितरित किया जाएगा। बल्ब लेने के लिए ग्राहकों को अपने पहचान पत्र की एक कॉपी (वोटर आईडी, आधार कार्ड, राशन कार्ड या भामाशाह कार्ड) देनी होगी। ई.ई.एस.एल. मोबाइल वैन के द्वारा वितरित किए जाने वाले यह एलईडी बल्ब घरों को पारिवारिक तापदिप्त बल्ब की तुलना में ऊर्जा दक्ष, लागत प्रभावी, प्रकाश एवं उच्च लुमेन आउटपुट से लैस है।

खबरें और भी हैं...