पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. अंबेडकर जयंती पर जिलेभर में हुए कई कार्यक्रम

डॉ. अंबेडकर जयंती पर जिलेभर में हुए कई कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को संविधान निर्माता भारत र| बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा वक्ताओं द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) जिला शाखा की ओर से जिला मंत्री के कार्यालय पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। जिला मंत्री योगेश जैलिया ने बताया कि इस दौरान जिलाध्यक्ष शकील अहमद सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इसके बाद रघुवरदयाल मथुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश सेजवाल, घनश्याम बैरवा, जुबेर चौधरी, नितिन मिरोठा, विद्या वर्मा, मंजू वर्मा, मुसव्विर अहमद, अनूप कुलश्रेष्ठ आदि ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। इस दौरान कई लोग मौजूद थे। इसी प्रकार अखिल भारतीय डॉ. अंबेडकर जनकल्याण एवं विकास संस्थान की ओर से भी डॉ. अंबेडकर की जयंती संस्थान के कार्यालय पर मनाई गई।

संस्थान के अध्यक्ष चिरंजीलाल जैलिया ने बताया कि इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए तथा वक्ताओं द्वारा उनके आदर्शों पर चलने की बात कही गई। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे। इसी क्रम में अखिल भारतीय बैरवा महासभा जिला शाखा सवाई माधोपुर के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन संगठन कार्यालय पर किया गया। इसके मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री अशोक बैरवा, विशिष्ट अतिथि सवाई माधोपुर प्रधान सूरजमल बैरवा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा, मुकेश बैरवा थे तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक बैंडवाल ने की। इस दौरान अतिथियों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वक्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को याद किया। इस मौके पर भौरीलाल कमल, राजूलाल बैरवा, मोतीलाल, प्रहलाद बैरवा सहित कई लोग मौजूद थे। इसी प्रकार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला सवाई माधोपुर के मंडी रोड स्थित कार्यालय पर डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष रामजीलाल बैरवा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, अशोक बैंडवाल आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

चौथ का बरवाड़ा में अंबेडकर जयंती पर मुख्य बाजार में हुआ कार्यक्रम
चौथ का बरवाड़ा. अंबेडकर जयंती के अवसर पर कस्बे के मुख्य बाजार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते संसदीय सचिव।

चौथ का बरवाड़ा| कस्बे में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य समारोह मुख्य बाजार में हुआ। यहां पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल ने सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए कहा कि अंबेडकर ने भारत का सबसे बड़ा संविधान बनाकर सबको समानता का अधिकार दिया। इस अवसर पर एसडीएम युगांतर शर्मा, सरपंच शीतल पहाड़िया, माली समाज के प्रदेश महामंत्री कन्हैयालाल सैनी, मूलचंद पहाड़िया, पूर्व उपसरपंच चौथमल वर्मा, रामनिवास महावर आदि ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इसी तरह कस्बे के रामदेव मंदिर में आरएसएस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस के खंड कार्यवाहक वीरेंद्र सिंह कच्छावा, बौद्धिक खंड प्रमुख ईश्वर सिंह, जुगल किशोर वर्मा, फूलचंद बैरवा, हरिमोहन वर्मा तथा शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा के पदाधिकारियों आदि ने भी बाबा साहेब के बारे में बताते हुए लोगों से सामाजिक समरसता के साथ रहने का आग्रह किया। एक घंटे की दी इजाजत, सुरक्षा के रहे प्रबंध: जिले में धारा 144 लगने के कारण शनिवार को हुए मुख्य कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने जिम्मेदारी तय कर एक घंटे की इजाजत दी। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त देखे गए। पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल के चारों ओर बेरिकेड्स लगाकर वाहनों का प्रवेश रोक दिया। साथ ही सुबह के समय एक घंटे की इजाजत देने के साथ ही आयोजन समिति के पदाधिकारियों से किसी भी जिम्मेदारी के लिए स्वयं जिम्मेदार रहने को पाबंद करवाया गया।

बौंली. कस्बे में अंबेडकर जयंती समारोह में उपस्थित मंचस्थ अतिथि।

डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का आह्वान

बौंली|
अंबेडकर सेवा समिति बौंली, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय एवं अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर शनिवार को संविधान निर्माता भारत र| बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। अंबेडकर सेवा समिति बौंली द्वारा कस्बे के अंबेडकर पार्क में प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव इंदिरा मीना के मुख्य आतिथ्य एवं सरपंच राजेश गोयल की अध्यक्षता में जयंती समारोह आयोजित किया गय। समिति अध्यक्ष शंभूदयाल राजौरा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान रामस्वरूप मीना, कानजी मीना, जुगलकिशोर मीना, सलीम मिर्जा, हनीफ खां, योगेंद्र शर्मा, उत्तम राजौरा, रामदयाल फुलवाडिया, हनुमान मीना खिरखड़ी, हनुमान मीना कोडयाई, हनुमत दीक्षित, थानाधिकारी प्रेमबहादुर, प्रहलाद सैनी, राजाराम बैरवा, प्रकाश मीना, तनसुख वर्मा, नवल किशोर डंगोरिया आदि उपस्थित थे। रामजीलाल भारती एवं चिरंजीलाल वर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन प्रदीप वर्मा ने किया। इसी प्रकार शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा स्काउट चौकी में अंबेडकर जयंती सामाजिक सदभावना एवं समरसता दिवस के रूप में प्यार सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में मनाई गई। संचालन सह संयोजक संजय शर्मा ने किया। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज के तत्वावधान में अंबेडकर की 127वीं जयंती सरपंच राजेश गोयल की अध्यक्षता में मनाई गई। यह जानकारी महामंत्री रामावतार डंगोरिया ने दी।

मलारना डूंगर| कस्बे सहित आसपास के गांवों में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कस्बे के अटल सेवा केंद्र पर सरपंच मुकेश नावरिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें वक्ताओं द्वारा डॉ. अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान कई लोग मौजूद थे।

पीपलवाड़ा| रवांजना चौड़ व रवांजना डूंगर पंचायत के कई गांवों में डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व डायरेक्टर धूलीराम सहित कई लोग मौजूद थे।

कुस्तला| कस्बे में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पणकर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान पंसस घनश्याम दास बैरवा, कालूलाल बैरवा, राधेश्याम बैरवा सहित कई लोग मौजूद थे, जिन्होंने डॉ. अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला।

मलारना स्टेशन| कस्बे सहित आसपास के गांवों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा वक्ताओं ने उनके बारे में बताया।

मित्रपुरा. डॉ. अंबेडकर जयंती पर मुख्य बाजार से रैली निकालते लोग।

मित्रपुरा| कस्बे में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जन उत्थान समिति द्वारा अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान कस्बे के मुख्य बस स्टैंड से अम्बेडकर की प्रतिमा के साथ रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जाब्ता मौजूद थे। इसी प्रकार रामद्वारा भवन में भाजपा मंडल मित्रपुरा के अध्यक्ष जगदेव सिंह राजावत की अध्यक्षता में डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर महामंत्री कैलाश शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष कैलाश महेश्वरी, राम खिलाड़ी गुर्जर, हरकेश गुर्जर, मंत्री बद्रीलाल महावर, दामोदर बिंदल सहित कई कार्यकर्ता बैठक में मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...