पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करौली में लगने वाले योग शिविर को लेकर घर घर बांटे पीले चावल

करौली में लगने वाले योग शिविर को लेकर घर-घर बांटे पीले चावल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| पतंजलि योग समिति युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में करौली में 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक होने वाले योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में योग गुरु स्वामी रामदेवजी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां की जा रही है। सवाई माधोपुर के कार्यकर्ताओं ने घर-घर लोगों को जाकर पीले चावल बांटे तथा करौली चलने का निमंत्रण दिया। जिला प्रभारी रजत भारद्वाज ने बताया कि शिविर की तैयारियों को लेकर गांवों में पांच दिवसीय योग शिविर लगाए जा रहे हैं तथा लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान रवि सैनी, मोहन कौशिक, वंदन शर्मा आदि मौजूद रहे। शिविर के दौरान स्वामी रामदेवजी करौली में भूमि पूजन भी करेंगे, जहां गौ रिसर्च सेंटर बनाया जाएगा। 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी महिलाओं को योग का संदेश देने के लिए करौली पहुंचेंगी।

खबरें और भी हैं...