पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

परशुराम जयंती पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| महर्षि परशुराम सेवा समिति सनाढ्य गौड़ ब्राह्मण समाज आवासन मंडल सवाई माधोपुर के तत्वावधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर नवनिर्मित भवन पर 17 अप्रैल को सुबह 7.15 बजे से अखंड रामायण पाठ और शाम 6 बजे से 7 बजे तक हवन कुंड की बोली लगेगी। अगले दिन 18 अप्रैल को सुबह 10.15 बजे अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति, दोपहर 12.15 बजे से नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह होगा। अंत में दोपहर 4.15 बजे से भगवान परशुरामजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो संकटमोचन हनुमान मंदिर सेक्टर एक से परशुराम आश्रम श्याम वाटिका तक पहुंचेगी।

कुस्तला| कस्बे में 18 अप्रैल को परशुराम जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर एक दिन पूर्व 17 अप्रैल को बाड़ी वाले हनुमानजी मंदिर पर रामायण पाठ होगा और अगले दिन 18 अप्रैल को परशुराम जयंती मनाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...