पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसबीआई बैंक के एटीएम से निकले फटे नोट

एसबीआई बैंक के एटीएम से निकले फटे नोट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| जिला मुख्यालय के हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से फटे नोट निकल रहे है। वहीं बैंककर्मी इन नोटों को बदललने से मना कर रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को आर्थिक चपत के साथ ही खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हाउसिंग बोर्ड एक सेक्टर निवासी ओम प्रकाश मीना पैसे निकालने की लिए एटीएम पहुंचे। एटीएम से जब उन्होंने 10 हजार रुपए निकाले। उनमें पांच-पांच सौ के दो नोट फटे हुए निकले। दोनों नोट कोने से पूरी तरह फटे हुए थे। फटे नोट निकलने पर उपभोक्ता ओमप्रकाश मीना ने शिकायत के लिए एटीएम गार्ड को तलाशा, लेकिन गार्ड कही नहीं दिखाई दिया। इस पर वह शिकायत लेकर नोट बदलवाने आलनपुर मंडी रोड स्थित एसबीआई बैंक पहुंचे और बैंक कर्मचारियों को घटना से अवगत कराते हुए नोट बदलने की बात कही। इस पर बैंक कर्मचारियों ने आनाकानी करते हुए नोट बदलने से मना कर दिया। काफी जद्दोजहद के बाद बैंक कर्मियों द्वारा नोट बदले गए।

सवाईमाधोपुर. एटीएम से फटे नोट निकलने के बाद नोटों को दिखाते उपभोक्ता ओमप्रकाश मीना।

खबरें और भी हैं...