पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टूडेंट नर्सेज छात्र संघर्ष समिति ने बोनस अंकों से नियमित भर्ती जल्द करने की मांग

स्टूडेंट नर्सेज छात्र संघर्ष समिति ने बोनस अंकों से नियमित भर्ती जल्द करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| स्टूडेंट नर्सेज छात्र संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को उनके आवास पर राज्य सरकार द्वारा निकाली गई 4514 पदों में बढ़ोत्तरी करते हुए 10, 20, 30 बोनस अंकों से नियमित भर्ती जल्द पूरी करने के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि 2013 के बाद राजस्थान में पहली बार 4514 पदों की भर्ती आई थी, लेकिन यह भर्ती ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। ऐसे में राज्य सरकार 4514 पदों को 12 हजार करके जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही राज्य में कार्यरत 2500 यूटीबी व 700 एनआरएचएम संविदाकर्मियों को 5, 10, 15 बोनस अंक बढ़ाकर 10, 20, 30 किया जाए।

खबरें और भी हैं...