मजदूर संघ का अधिवेशन 20 को
सवाई माधोपुर | भारतीय मजदूर संघ जिला शाखा सवाई माधोपुर की कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। संघ के जिला मंत्री ललित शुक्ला ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया अधिवेशन अब 20 अप्रेल को होगा।
प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें वीरांगनाएं
सवाई माधोपुर | करौली एवं सवाई माधोपुर जिले में सम्मान भत्ता प्राप्त करने वाली वीरांगनाएं अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र प्रति वर्ष की भांति माह अप्रैल 2018 में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।