विश्व विरासत दिवस पर कल होंगे कई कार्यक्रम
विश्व विरासत दिवस पर कल होंगे कई कार्यक्रम
सवाई माधोपुर| 18 अप्रेल को आयोजित होने वाले विश्व विरासत (रणथम्भौर दुर्ग) दिवस पर रणथम्भौर विकास समिति की ओर से कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रारंभ में हम्मीर सर्किल पर स्थित हम्मीर देव प्रतिमा पर प्रात: 7 बजे माल्यार्पण करने के साथ मुख्य समारोह बालिका उमा आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में गणपति की झांकी सहित मधुर स्वर लहरी युक्त भजन एवं कविताओं की प्रस्तुतियां भी दी जाएगी।