योग सेवा दल समिति का तीन दिवसीय परिंडा बांधो अभियान शुरू
सवाई माधोपुर| जिला मुख्यालय पर योग सेवा दल समिति के पदाधिकारियों के द्वारा सोमवार से तीन दिवसीय परिंडा बांधे अभियान शुरू किया गया। अभियान के पहले दिन सार्वजनिक स्थानों तथा प्रमुख चौराहों सहित कई जगहों पर परिंडा बांध कर अभियान की शुरूआत माली समाज जिला प्रभारी प्रभुदयाल सैनी ने की। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर कई परिंडे बांधे गए तथा उनमें नियमित पानी भरने की लोगों को शपथ दिलाई गई। अभियान के तहत अब दो दिन और आस पास के क्षेत्र में समिति के पदाधिकारियों द्वारा परिंडे बांधे जाएंगे। इस दौरान समिति के अध्यक्ष रविशंकर सैनी, कोषाध्यक्ष राजेश सैनी, गजेंद्र सैनी, गोविंदा माली, अंकित, इंद्रजीत टेलर, चरन सिंह गुर्जर, प्रचार मंत्री जितेंद्र सैनी, धर्मराज, कन्हैयालाल सैनी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।