पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया दान पुण्य, पवित्र कुंड में किया स्नान

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया दान-पुण्य, पवित्र कुंड में किया स्नान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान और दान आदि करने का विधान है। इस बार यह अमावस्या सोमवार को आई। सोमवार भगवान शिवजी का दिन माना जाता है और सोमवती अमावस्या पूर्णरूपेण शिवजी को समर्पित होती है। इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने व्रत रखा। साथ ही विवाहित महिलाओं ने पीपल के वृक्ष में शिवजी का वास मानकर दूध, जल, फूल, अक्षत, चंदन आदि से पूजा-अर्चना की और चारों ओर 108 बार धागा लपेटकर परिक्रमा की।

अमावस्या पर शिवकुंड पर श्रद्धालुओं की भीड़

भगवतगढ़| कस्बे के आस्थाधाम अरणेश्वर महादेव शिवकुंड पर सोमवती अमावस्या को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने शिवकुंड में स्नान का पुण्य लाभ लिया। वहीं भगवान अरणेश्वर का अभिषेक एवं पूजा कर मन्नत मांगी। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के बाद दान पुण्य भी किया। शिवकुंड पर चतुर्दशी एवं अमावस्या स्नान का विशेष महत्व ऐसे में सोमवती अमावस्या होने के कारण दिनभर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर पूजा अर्चना की। सोमवती अमावस्या को शिवकुंड धाम पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, भजन, पूजन एवं कीर्तन के कार्यक्रम भी हुए।

कुस्तला| कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने सोमवार को सोमवती अमावस्या पर सीता माता के कुंड में स्नान कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद लोगों ने जरूरतमंदों को दान दिया। महिलाओं ने पीपल के पेड़ की पूजा की गई तथा 108 परिक्रमा लगाई गई।

खबरें और भी हैं...