पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाहनों की प्रदूषण जांच ऑनलाइन, नेटवर्किंग से जुड़ेंगे जांच केंद्र

वाहनों की प्रदूषण जांच ऑनलाइन, नेटवर्किंग से जुड़ेंगे जांच केंद्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाहनों के प्रदूषण की जांच अब ऑनलाइन होगी। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से प्रदूषण जांच सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान मोटरयान प्रदूषण जांच केन्द्र योजना (ऑनलाइन) लागू कर दी है।

वाहनों की जांच के लिए प्रदूषण जांच केन्द्रों को नेटवर्किंग के माध्यम से जोड़ा जा रहा है, जिससे प्रत्येक वाहन की प्रदूषण जांच का रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेगा। नियमित रूप से प्रदूषण जांच नहीं कराने वाले वाहनों की पहचान सुनिश्चित हो सकेगी। ऐसे में बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहन चलाने वाले आसानी से पकड़े जाएंगे। इसके लिए परिवहन कार्यालय की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है, जहां शीघ्र ही जयपुर से आने वाली टीम वाहन प्रदूषण जांच केन्द्रों को ऑनलाइन करेगी। सरकार ने हाल ही में रील कंपनी के साथ अनुबंध किया है। इसके तहत प्रदेशभर के प्रदूषण जांच केन्द्रों को ऑनलाइन किया जाना है। केन्द्रों पर कम्प्यूटर सहित अन्य उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। पेट्रोल पंपों पर भी प्रदूषण जांच की मशीन रखी जाएगी।

वैधता समाप्त होने के बाद लगेगी पेनल्टी

प्रदूषण जांच केन्द्र ऑनलाइन होने के बाद वाहन मालिक प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र बनवाएगा। प्रमाण पत्र की निर्धारित वैधता समाप्त होने के बाद समय पर रिनुवल नहीं करवाने वाले वाहन मालिक से सरकार पेनल्टी भी वसूलेंगी।

एसएमएस से जानकारी

प्रदूषण जांच केन्द्र के ऑनलाइन होने से वाहनों का रिकॉर्ड भी ऑनलाइन ही दर्ज होगा। इससे यह पता लग जाएगा कि कौन से वाहन का प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र नहीं बना है। जैसे ही वाहन मालिक जांच केन्द्र पर प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन करेगा, उसके मोबाइल पर एसएमएस आएगा।

काेई बच न सकेगा

वाहनों की प्रदूषण जांच अब ऑनलाइन होगी। इसके लिए प्रक्रिया लगातार जारी है। इससे सभी वाहनों के बारे में हमें यह जानकारी मिल सकेगी कि किस वाहन का प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र बना हुआ है या अथवा नहीं। पी.आर. जाट, जिला परिवहन अधिकारी

खबरें और भी हैं...