पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेपुटेशन के खेल में नहीं हो रहा गोवंश का उपचार

डेपुटेशन के खेल में नहीं हो रहा गोवंश का उपचार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार जहां गौवंश को बचाने के लिए कई तरह की योजना संचालित कर करोडों रुपए का अनुदान दे रही है। वहीं जिले में अधिकारियों द्वारा मनमर्जी कर पशु चिकित्सालयों में पदस्त कार्मिकों को डेपूटेशन पर संयुक्त निदेशालय कार्यालय में लगाया जा रहा है। जिसके चलते पशु चिकित्सालयों में आने वाले पशुओं को उचित उपचार नही मिल पा रहा है।

ताजा मामला जिला मुख्यालय स्थित राधाकृष्ण गौशाला का है। जहां गौसेवा समिति की मांग पर सरकार द्वारा गौवंश के उपचार के लिए एक पशुधन सहायक की नियुक्ति की गई थी। लेकिन संयुक्त निदेशक भगवान सहाय गुप्ता द्वारा पशुधन सहायक रंजना नरुका को डेपूटेशन पर अपने कार्यालय में लगा दिया गया। जिसके चलते गौशाला में आने वाले बीमार गौवंश का उपचार नहीं हो पा रहा है। गौशाला समिति समिति सचिव नरेन्द्र गर्ग के अनुसार जिस पशुधन सहायक नरुका को गौशाला में लगाया गया था वो कभी गौशाला आई ही नही। पशुधन सहायक 8 मार्च के बाद उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करने तक नहीं आई। ऐसे में गौशाला में बीमार गौवंश का उपचार करने में भारी परेशानी आ रही है। उधर मामले को लेकर संयुक्त निदेशक गुप्ता कहा कि कार्यालय में काम अधिक होने से पशुधन सहायक नरुका को डेपूटेशन पर कार्यालय में लगाया गया था।

शोभायात्रा की अनुमति न मिलने से सूरौठ में नहीं मनाई अंबेडकर जयंती

सूरौठ| कस्बे में अंबेडकर शोभायात्रा निकालने के लिए प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने से नाराज लोगों ने यहां अंबेडकर जयंती नहीं मनाई। एससी एसटी वर्ग के लोग अंबेडकर आश्रम में एकत्र हुए हुए किंतु शोभायात्रा की अनुमति न मिलने से सरकार एवं प्रशासन के प्रति रोष जलाते हुए संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती नहीं मनाने का निर्णय लिया । लोगों ने अंबेडकर आश्रम में मौजूद आरपीएस अधिकारी सुरेश चंद्र को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

ज्ञापन में उल्लेख किया कि सूरौठ कस्बा शुरू से ही शांतिप्रिय एवं सामाजिक सद्‌भाव की मिसाल होने के बावजूद भी प्रशासन की ओर से यहां अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकालने के लिए अनुमति नहीं दी। 2 अप्रैल को हिंडोन में हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर रखा है तथा काफी निर्दोष लोगों को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों ने सरकार पर दमनकारी नीति का आरोप लगाया ।

खबरें और भी हैं...