विभिन्न समस्याओं के संबंध में दीया कुमारी को सौंपा ज्ञापन
सवाई माधोपुर| रेडिमेड एसोसिएशन शहर सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंधी के नेतृत्व में शहर व्यापार मंडल की विभिन्न समस्याओं के संबंध में सवाई माधोपुर विधायक दीया कुमारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से दीया कुमारी से ठंडे पानी की प्याऊ लगवाने, सड़क का पेचवर्क करवाने, महिला व पुरुष शौचालय बनवाने, रोडवेज बस का संचालन शहर तक करवाने, न्यू मार्केट शहर सवाई माधोपुर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने सहित अन्य समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की है।