भाजयुमो बजरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित
सवाई माधोपुर| भाजयुमो जिलाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़ की सहमति से भाजयुमो के बजरिया मंडल अध्यक्ष आकाश भारद्वाज ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है। उन्होंने अपने कार्यकारिणी में चेतन गौतम व अजय बैसवाल को महामंत्री पद पर, प्रशांत जैमिनी, पंकज मराठा, सुरेन्द्र गुर्जर, आशीष सोनी, प्रवीण माहेश्वरी, हर्ष, मयंक जैन को उपाध्यक्ष पद पर, दुर्गाशंकर गौतम, युवराज सैनी, शशिकांत शर्मा, भावेश बंसल, मोहित शर्मा, पंकज वर्मा, शुभम कुमावत को मंत्री पद पर, हेमंत बंसल को कोषाध्यक्ष पद पर, ऋषभ सिंह को कार्यालय मंत्री तथा हरिकेश गुर्जर को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।