पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योग सेवा दल समिति के सदस्यों ने दूसरे दिन भी कई जगहों पर बांधे परिंडे

योग सेवा दल समिति के सदस्यों ने दूसरे दिन भी कई जगहों पर बांधे परिंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| योग सेवा दल समिति के द्वारा चलाए जा रहे तीन दिवसीय परिंडा बांधो अभियान के तहत दूसरे दिन मंगलवार को समिति के पदाधिकारियों ने परमहंस योगाश्रम व बाइक शोरूम सहित आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे बांधे। साथ ही आसपास के लोगों को उसमें नियमित पानी भरने की शपथ दिलाई। समिति के कोषाध्यक्ष राजेश सैनी ने बताया कि अभियान के तीसरे और अंतिम दिन बुधवार को समिति के पदाधिकारी सामाजिक वानिकी, जिला अस्पताल तथा आसपास के स्थान पर परिंडे बांधेंगे। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राजेश सैनी, इन्द्रजीत टेलर, विनोद सैनी, धर्मराज, गजेंद्र, राजेश मीणा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...