पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपना घर सेवा समिति के चुनाव सम्पन्न

अपना घर सेवा समिति के चुनाव सम्पन्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| अपना घर सेवा समिति जिला शाखा के वार्षिक चुनाव गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित साधारण सभा की बैठक में चुनाव अधिकारी भूदेव शर्मा व राष्ट्रीय संयोजक विनोद खण्डेलवाल की देखरेख में निर्विरोध सम्पन्न हुए। संगठन से जुड़े ओमप्रकाश मित्तल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर डॉ. पी.एल. बंसल, सचिव मोहनलाल सिंहल, वित्त सचिव रामावतार गुप्ता, महिला प्रमुख पद पर मालती राजावत को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। उक्त तीनों पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी का विस्तार कर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामस्वरूप अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश मित्तल, संयुक्त सचिव पद पर रामदयाल गुप्ता, संयोजक गोविंद प्रसाद शर्मा, संरक्षक पदमनी राठौड़ को मनोनीत किया है। वहीं सरस्वती प्रसाद गोयल समिति के स्थायी पदाधिकारी रहेंगे।

खबरें और भी हैं...