दो भाइयों में झगड़ा, एक गंभीर घायल
दो भाइयों में झगड़ा, एक गंभीर घायल
भाड़ौती | ग्राम पंचायत गंभीरा के भारजा नदी गांव में मंगलवार को आपसी लेन-देन की बात को लेकर दो सगे भाइयों में झगड़ा हो गया, जिसमें एक भाई गंभीर घायल हो गया। पीएचसी में कार्यरत जीएनएम बनवारी मीना ने बताया कि रुकमकेश मीना तथा उसका भाई रामरस मीणा के बीच कई दिनों से लेनदेन का विवाद चला आ रहा था। मंगलवार को लेनदेन को लेकर आपस में कहासुनी होने लगी तथा बाद में झगड़ा शुरू हो गया। दोनों भाइयों में हुए आपस में झगड़े में एक भाई रुकमकेश मीणा गंभीर घायल हो गया। घायल की हालत गंभीर होने की वजह से सवाई माधोपुर रेफर कर दिया।
करंट से भैंस की मौत
छाण | बहरावंडा खुर्द में तालाब के पास के खेतों में चरने के दौरान एक भैंस के करंट आ गया, जिससे भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित मोहनलाल सैनी ने बताया कि रोजाना की तरह उसकी भैंस खेतों में चरने गई थी। इस दौरान करंट आ गया।
करंट इतना खतरनाक था की वहां पर आसपास की वनस्पति भी पूर्ण रुप से झुलस गई। पीड़ित मोहनलाल सैनी गरीब परिवार से है और मेहनत मजदूरी करके अपने पेट का पालन-पोषण करता है। लोगों ने पीड़ित को बिजली निगम से मुआवजा दिलवाने की मांग की है।
वहीं कनिष्ठ अभियंता राहुल मंगल का कहना है कि इंसुलेटर के पंक्चर हो जाने की वजह से पोल एवं स्टेवायर में करंट आ गया था। स्टेवायर में भैंस का सींग फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित को मुआवजा दिलवाने की कार्रवाई की जा रही है।