पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब दूर होगी पेयजल समस्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | आलनपुर में ताज होटल मार्ग पर जलदाय विभाग द्वारा करवाए जा रहे बोरिंग का काम मंगलवार को फिर से शुरू हो गया। इस संबंध में गत दिवस आलनपुर के लोगों द्वारा पेयजल सप्लाई नहीं होने से परेशान होकर बोरिंग का कार्य रुकवा दिया था। बाद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व आईटी सेल के प्रदेश संयोजक दानिश अबरार की समझाइश पर विभागीय अधिकारियों द्वारा बोरिंग से आलनपुर की पानी की पाइप लाइन को कनेक्ट करने के आश्वासन पर स्थानीय लोग राजी हो गए। इसके बाद बोरिंग का कार्य शुरू करवा दिया गया। इस दौरान अबरार के साथ पूर्व वार्ड पार्षद अली मोहम्मद, सेवादल के जिला संगठक कपिल बंसल, युकां विधानसभा अध्यक्ष जावेद कासिम, सिकंदर खान आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...