पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीतो 15 करोड़ प्रतियोगिता में पाठकों ने जीते आकर्षक उपहार

जीतो 15 करोड़ प्रतियोगिता में पाठकों ने जीते आकर्षक उपहार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर. दैनिक भास्कर कार्यालय में पुरस्कार प्राप्त करते जीतो 15 करोड़ प्रतियोगिता के भाग्यशाली विजेता।

सवाई माधोपुर. दैनिक भास्कर कार्यालय में पुरस्कार प्राप्त करते जीतो 15 करोड़ प्रतियोगिता के भाग्यशाली विजेता।

सवाई माधोपुर| दैनिक भास्कर के पाठकों के लिए शुरू की गई सबसे बड़ी इनामी योजना जीतो 15 करोड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित करने का कार्य अंतिम दौर में है। सवाई माधोपुर के दैनिक भास्कर कार्यालय में मंगलवार को इस प्रतियोगिता के विजेताओं को कंफर्टर, डिनर सेट, फूड कंटेनर, लंच बॉक्स, हेयर किट आदि पुरस्कारों का वितरण किया गया। इसी कड़ी में जिला महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष रेखा शर्मा और मुस्लिम नौजवान कमेटी सदर निजाम शेख द्वारा भाग्यशाली विजेता भारत भूषण वैष्णव को कंफर्टर प्रदान किया गया। इस दौरान रेखा शर्मा ने भाग्यशाली विजेता को बधाई देने के साथ दैनिक भास्कर द्वारा शुरू की गई जीतो 15 करोड़ इनामी प्रतियोगिता की सराहना की।

सवाई माधोपुर सर्कुलेशन के प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि देशभर में जीतो 15 करोड़ प्रतियोगिता में पाठकों के बढ़ते उत्साह को देखते हुए दैनिक भास्कर द्वारा एक बार फिर से जीतो 15 करोड़ प्रतियोगिता लेकर आया है। इसके तहत दैनिक भास्कर के 13 अप्रैल के अंक में इस प्रतियोगिता का फॉर्मेट प्रकाशित किया गया। इसके बाद 17 अप्रैल के अंक में इस प्रतियोगिता का पहला कूपन प्रकाशित किया गया। स्थानीय खबरों को प्राथमिकता से प्रकाशित करने एवं समय-समय पर पाठकों के लिए आकर्षक उपहार योजनाएं चलाने से आज दैनिक भास्कर पाठकों का पसंदीदा अखबार बन गया है।

खबरें और भी हैं...