संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए कार्यक्रम निर्धारित
सवाई माधोपुर| पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उपचुनाव करवाए जाने के संदर्भ में राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर द्वारा सम्बन्धित वार्डों/निर्वाचन क्षेत्रों की पंचायत मतदाता सूचियों का अर्हता एक जनवरी 2018 के आधार पर संक्षिप्त पुनरीक्षण करवाए जाने के लिये कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र लोढ़ा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार 21 अप्रेल 2018 को मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने तथा संशोधन संबंधी आवेदन पत्र सम्बन्धित पंचायत समिति क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी को 30 अप्रेल तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। प्राप्त दावे तथा आपत्तियों का निस्तारण 5 मई 2018 तक किया जाएगा तथा मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 12 मई 2018 को किया जाएगा।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि सवाई माधोपुर जिला परिषद से प्राप्त सूचना के अनुसार जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या 8, पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा में पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या 7, पंचायत समिति गंगापुर में पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या 01, पंचायत समिति बौंली की ग्राम पंचायत हथडोली में सरपंच, पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत भगवतगढ़ में वार्ड पंच वार्ड संख्या 5, पंचायत समिति बौंली की ग्राम पंचायत भूखा में वार्ड पंच वार्ड संख्या 11 तथा पंचायत समिति ग्राम पंचायत पीलोदा में वार्ड पंच वार्ड संख्या 9 का पद रिक्त है।