भूलनपुर गांव में बाल विवाह रोकने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने की चर्चा
सवाई माधोपुर| ग्राम पंचायत बहरावंडा कलां के भूलनपुर गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अक्षय तृतीय व पीपल पूर्णिमा के सावो के मौके पर बाल विवाह नहीं करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान ग्राम साथिन रेणु शर्मा, कार्यकर्ता मौसमी देवी जाट, सहायिका मनभर देवी आदि मौजूद रही।