फायरिंग के आरोपियों को करें गिरफ्तार, सौंपा ज्ञापन
सवाई माधोपुर| रेलवे कॉलोनी निवासी जरीफन प|ी मुख्त्यार अली ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर पुत्र मारुफ पर फायरिंग कर घायल करने के नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
पीड़िता ने ज्ञापन में बताया कि 9 अप्रैल की रात को आरोपी इरफान गोल्डन, दुलीचंद, फुरकान, अशोक बिहारी व चार पांच अन्य ने घर में घुसकर बेटे मारुफ पर फायरिंग कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के पर्चा बयान पर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में अपराध धारा 143, 452, 307, 323 आईपीसी में पाए जाने के बावजूद जांच अधिकारी द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। आरोपी खुले में घूम रहे है तथा मुकदमा वापस लेने के लिए घायल के परिजनों को धमका रहे हैं। पीड़िता ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।