पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सैन जयंती हर्षोल्लास से मनाई

सैन जयंती हर्षोल्लास से मनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | सैन चेतना विकास समिति के तत्वावधान में शहर स्थित सैनजी महाराज की बगीची पर समाज बंधुओं की उपस्थिति में सैन समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि सैनजी महाराज का 718वां जन्मोत्सव धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समिति अध्यक्ष निर्मल सैन ने बताया कि इस अवसर पर भजन कीर्तन, विचार विमर्श, संगोष्ठी, नई कार्यकारिणी के चुनाव व प्रसाद वितरण किया गया। समाज बंधुओं द्वारा पुनः निर्मल सेन को आगामी कार्यकाल के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही शीघ्र अपनी नवीन कार्यकारिणी बनाने को कहा तथा समाज के विकास में सहयोग की अपेक्षा की।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मल सैन ने कहा कि वे तथा उनकी नवीन कार्यकारिणी पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ समाज के उत्थान व विकास के लिए कार्य करेंगी तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने का प्रयास करेगी।

इसी क्रम में सैन विकास समिति के तत्वावधान में महावीर पार्क में सैन जयंती मनाई गई, जहां सैनजी महाराज की जीवनी पर उद्बोधन हुआ। कक्षा 10 व 12 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया तथा दोपहर 2 बजे शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बजरिया के मुख्य मार्गों से होती हुई आलनपुर स्थित नारायणी माता के मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई तथा सभी समाज बंधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया गया। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...