मिशन परिवार विकास अभियान में नर्सिंग छात्राएं करेंगी सर्वे
जिले में चलाए जा रहे मिशन परिवार विकास के अंतर्गत जिले में मिशन परिवार विकास अभियान का आयोजन किया जा रहा है। मोबिलाइजेशन सप्ताह के अंतर्गत क्षेत्र की एएनएम, एलएचवी, जीएनएम अपने क्षेत्र की आशा सहयोगिनी योग्य दंपतियों से संपर्क करेंगी। उनके साथ नर्सिंग छात्राएं भी सर्वे करेंगी। इसके लिए एएनएमटीसी की छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया व उन्हें सर्वे करने संबंधी जानकारी भी दी गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टी.आर. मीना ने बताया कि मोबिलाइजेशन सप्ताह के अंतर्गत क्षेत्र की एएनएम, एलएचवी, जीएनएम अपने क्षेत्र की आशा सहयोगिनी योग्य दंपतियों से संपर्क करेंगी। उनके साथ नर्सिंग छात्राएं भी सर्वे करेंगी। इस दौरान योग्य दंपतियों को सीमित परिवार के लाभ, परिवार नियोजन के उपलब्ध विभिन्न साधनों पुरुष व महिला नसबंदी, अंतरा, छाया, आईयूसीडी, पुरूषों की परिवार नियोजन में सहभागिता, प्रसवोत्तर परिवार कल्याण सेवाएं, गर्भपात बाद परिवार कल्याण सेवाएं, विवाह की सही आयु, विवाह के बाद कम से कम दो साल बाद पहला बच्चा, पहले व दूसरे बच्चे में कम से कम 3 साल का अंतर आदि की जानकारी दी जाएगी। वे परिवारों से मिलकर उन्हें परिवार कल्याण के साधनों के बारे में बताएंगी और दंपति जिस भी साधन को अपनाने का इच्छुक होगा उसकी लिस्टिंग करेंगी। इसके लिए एएनएमटीसी की छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया व उन्हें सर्वे करने संबंधी जानकारी दी गई।