सिंधी समाज ने संत कंवर राम साहेब का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया
सवाई माधोपुर | पूज्य सिंधी समाज समिति आवासन मंडल कॉलोनी में शुक्रवार को भारतीय सिंधु सभा सवाई माधोपुर इकाई द्वारा सिंध के संत कंवर राम साहेब का जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के वयोवृद्ध गोविंद राम पेसवानी द्वारा की गई तथा मुख्य अतिथि रामचंद्र सोमनानी थे। अतिथियों ने संत की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके गुणों का बखान किया। अंत में लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बजरिया सिंधी समाज के अध्यक्ष सुरेश चंद सुखनानी सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।
जैन साध्वी गौरांजी की पुण्यतिथि कल
सवाई माधोपुर | तेरापंथ धर्मसंघ की जैन साध्वी गौरांजी (टमकोर) की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम 15 अप्रैल को सूरवाल में प्रात: 6 बजे से लेकर सांय 7 बजे तक किया जाएगा। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा सूरवाल के अध्यक्ष रमेश चंद जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पुण्य स्थली सूरवाल में 13 घंटे के नमस्कार महामंत्र का जाप होगा।
कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक कल
बौंली| ब्लॉक कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक 15 अप्रैल को एसबीआई बैंक भवन के पास संगठन के जिलाध्यक्ष संतोष स्वामी के मुख्य आतिथ्य एवं ब्लॉक अध्यक्ष हंसराज सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा एवं संगठनात्मक चर्चा की जाएगी।