रिपोर्ट पेश नहीं की, पंजीकृत केन्द्रों के नियमित निरीक्षण के निर्देश
पीसीपीएनडीटी एक्ट, 1994 के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति (पीसीपीएनडीटी) की बैठक का आयोजन अतिरिक्त जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सभागार में किया गया। बैठक में डॉ. टीकाराम मीना जिला नोडल अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अध्यक्ष को जिले में किए जा रहे पंजीकृत केन्द्रों के निरीक्षणों, बैठकों सहित अन्य कार्रवाई के बारे में अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि विगत वर्ष से आज तक जिले में किए जा रहे प्रचार प्रसार संबंधी गतिविधियों के बारे में प्रियंका सैनी आईईसी समन्वयक से लगातार सूचनाएं चाही गई थी।
इसके लिए कलेक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कई बार मौखिक, चेतावनी नोटिस, पत्रों, ई-मेल के माध्यम से भी चाही गई, लेकिन आईईसी समन्वयक द्वारा कोई रिपोर्ट प्रदान नहीं की गई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष द्वारा जिले में पीसीपीएनडीटी एक्ट, 1994 के सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित समुचित प्राधिकारियों को पंजीकृत केन्द्रों के निरीक्षण नियमित किए जाने तथा सभी को बैठकों का आयोजन के निर्देश दिए।
अध्यक्ष ने आईईसी समन्वयक द्वारा रिपोर्ट नहीं दिए जाने को गंभीरता से लेते हुए प्रियंका सैनी आईईसी समन्वयक को बैठक के दौरान चाही गई समस्त सूचनाएं शीघ्र भिजवाए जाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला नोडल अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टीकाराम मीना, जैन स्त्री रोग विशेषज्ञ सामान्य चिकित्सालय स.मा. डॉ. महेन्द्र कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ सामान्य चिकित्सालय स.मा. डॉ. सियाराम मीना, पैथो. सामान्य चिकित्सालय स.मा. डॉ. रिंकू गुप्ता, डॉ. जी.एल.गुप्ता, राकेश सोनी एडवोकेट, जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक आशीष गौतम सहित अन्य चिकित्साधिकारी उपस्थित थे।
सवाई माधोपुर. जिला स्तरीय सलाहकार समिति (पीसीपीएनडीटी) की बैठक में मौजूद चिकित्साधिकारी।