सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान देने के निर्देश
सवाई माधोपुर. सवाई माधोपुर-बोदल-बहरावंडा खुर्द-शिवपुरी रोड का निरीक्षण करते संसदीय सचिव तथा मौजूद विभागीय अधिकारी।
नसं| सवाई माधोपुर
संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल ने शुक्रवार को दोपहर बाद प्रस्तावित कार्य सवाई माधोपुर-बोदल-बहरावंडा खुर्द-शिवपुरी रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान वन विभाग, जलदाय विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, बिजली निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे। इस दौरान गोठवाल ने प्रस्तावित सड़क के कार्य में आने वाली प्रत्येक विषय पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। इस दौरान संसदीय सचिव ने सड़क पर बनने वाले फ्लाईओवर का भी निरीक्षण किया तथा जगंली जानवरों को नुकसान न हो एवं पानी की निकासी सही ढंग से हो, इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही।