पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज मनाई जाएगी डॉ. अंबेडकर की जयंती, जिलेभर में होंगे कार्यक्रम

आज मनाई जाएगी डॉ. अंबेडकर की जयंती, जिलेभर में होंगे कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत र| बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर अगल-अलग संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें कई लोग भाग लेंगे।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा का अनावरण आज: भारत र| संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 127वीं जयंती समारोह के अवसर पर 14 अप्रैल को जिला कलेक्ट्रेट सवाई माधोपुर के सामने स्थित अम्बेडकर सर्किल पर सुबह 10 बजे डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा स्थापना समिति सवाई माधोपुर के तत्वावधान में डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्टर के.सी. वर्मा तथा जिला पुलिस अधीक्षक मामन सिंह भी अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पार्पित करेंगे।

अंबेडकर भवन के लिए भूमि पूजन आज: मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को दोपहर साढ़े 12 बजे जिला मुख्यालय के शहर खण्डार बस स्टैण्ड पर अम्बेडकर भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। नगर परिषद आयुक्त सुरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि इस अवसर पर टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, सवाई माधोपुर विधायक दीया कुमारी एवं सभापति विमला शर्मा तथा जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहेंगे। बाबा रामदेव जन कल्याण सेवा संस्थान की ओर से रैगर मोहल्ला वार्ड नंबर 32 में श्री बाबा रामदेव मंदिर से विभिन्न मार्गों से होते हुए डॉ. अंबेडकर की शोभायात्रा निकाली जाएगी। अध्यक्ष गिरधारीलाल सिंघाड़िया ने बताया कि इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं तथा पुरुष भाग लेंगे।

कॉलेज-स्कूल में मनाई अंबेडकर जयंती: कुस्तला स्थित एक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती शुक्रवार को मनाई गई। कार्यक्रम प्रभारी ने बताया कि डॉ. अम्बेडकर के जन्म दिवस को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया। संस्था निदेशक रवींद्र जैन और प्राचार्य ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। संस्था निदेशक रवींद्र जैन ने अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समरस जीवन अपनाने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में व्याख्याता नरेन्द्र सिंह सहित निधि जैन, छोटूलाल सैनी, सुनील जैन, मंगलेश शर्मा आदि ने अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान का हमारे जीवन में उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर छात्राध्यापिका संगीता महावर, ऋतु बैरवा, प्रज्ञा पाठक, नगमा मंजूरी, कविता मीना, मीनल शर्मा, संगीता साहू, भावना कण्डेरा, मोहिता वर्मा, शोभा महावर, प्रियंका बैरवा आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन छात्राध्यापिका सुशीला सैनी और कामना शर्मा ने किया। इसी तरह जिले के अन्य स्कूलों में भी अंबेडकर जयंती मनाई गई और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया।

खबरें और भी हैं...