पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किशनपुरा ढाणी में पेयजल समस्या से पीड़ित लोगों के बीच पहुंचे अबरार

किशनपुरा ढाणी में पेयजल समस्या से पीड़ित लोगों के बीच पहुंचे अबरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एआईसीसी सदस्य दानिश अबरार शुक्रवार को किशनपुरा ढाणी, नयापुरा के लोगों के साथ पेयजल समस्या निराकरण के लिए जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किशनपुरा के लोगों की पेयजल समस्या के निराकरण की जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता से कहा। अबरार ने अधिकारियों से कहा कि किशनपुरा, नयापुरा ढाणी के पास लगी बौरिंगों से शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पेयजल आपूर्ति की जा रही है। इससे क्षेत्र का जल स्तर नीचे चला गया तथा क्षेत्र में लगे जलस्रोत सूख गए। ऐसे में क्षेत्र के लोगों के सामने पानी की समस्या खड़ी हो गई है।

इस सम्बन्ध में जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता रामनिवास मीणा ने समस्या का समाधान करने के लिए आश्वस्त करते हुए कहा कि पूर्व में गांव के सरपंच ग्रामीणों के साथ मिले थे। सरपंच ने अपने स्तर पर बौरिंग लगवाने की बात कही थी। अिधकारियों ने कहा कि इसके अलावा जो भी थोड़ा बहुत पाइप कम पड़ेगा उसकी भी विभाग द्वारा मदद करने के लिए कहा था।

इस पर सरपंच व ग्रामीणों ने सहमति दी थी। इस पर जलदाय विभाग अब भी कायम है। जलदाय विभाग के अधिकारियों ने आश्वस्त किया एनओसी जारी कर दी जाएगी। जलदाय विभाग के एसई ने पेयजल समस्या के वैकल्पिक समाधान के लिए टेंकर से पानी आपूर्ति करवाने का भरोसा दिया। जलदाय विभाग के आश्वासन के बाद अबरार व ग्रामीण वहां से रवाना हो गए। इसके पश्चात एनओसी जारी कर दी। इस दौरान अबरार के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता अली मोहम्मद, एडवोकेट संजय बोहरा, पूर्व लोक अभियोजक असरार अहमद, सेवादल के जिला मुख्य संगठक कपिल बंसल, महेश छाबडा, सिकंदर खान सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

सवाईमाधोपुर. किशनपुरा, नयापुरा ढाणी के लोगों की जल समस्या के निराकरण का लेकर अधीक्षण अभियंता से मुलाकात करते एआईसीसी सदस्य दानिश अबरार।

खबरें और भी हैं...