पीएनबी के स्थापना दिवस पर 25 यूनिट रक्त एकत्र
सवाई माधोपुर | पंजाब नेशनल बैंक के 124वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सवाई माधोपुर पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधन द्वारा रणथंभोर रोड स्थित एक निजी होटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 25 युनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया। इस दौरान बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों सहित बैंक खाताधारकों द्वारा रक्तदान किया गया। बैंक प्रबंधक धर्मेश मीना ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक द्वारा समय-समय पर खाता धारकों के लिए कई योजनाएं चलाई जाती है। बैंक प्रबंधन द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।