पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत अब 22 को

द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत अब 22 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वावधान में द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन अब 22 अप्रैल को किया जाएगा।

पूर्व में यह राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 अप्रैल को किया जाना था, लेकिन उक्त दिवस को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती होने के कारण राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने से अब राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 22 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक जिला मुख्यालय पर जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर सेन्टर एवं अधीनस्थ तालुकाओं/पंचायत मुख्यालयों पर तालुका गंगापुर सिटी, बौंली, बामनवास एवं खण्डार स्थित न्यायालय परिसर में किया जाएगा।

आपसी समझाइश व राजीनामे से प्रकरणों का होगा निस्तारण: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की पूर्णकालिक सचिव श्वेता शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण, दीवानी प्रकरण, बैंक रिकवरी, एनआई एक्ट मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम मामले, पारिवारिक/वैवाहिक मामले, श्रम मामलों के साथ साथ प्रीलिटिगेशन स्तर के बिजली-पानी के बिल, बैंक वसूली एवं अन्य मामलों का आपसी समझाइश एवं राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने पक्षकारान, अधिवक्तागण एवं अन्य आगन्तुकों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में उपस्थित होकर लोक अदालत के माध्यम से अपने प्रकरणों का निस्तारण कराएं।

खबरें और भी हैं...