राउप्रावि हरसोता को भेंट किया पंखा, बांधे परिंडे
सवाई माधोपुर. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरसोता में पंखा भेंट करते भामाशाह।
सवाई माधोपुर| राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरसोता में बड़ागांव सरवर निवासी भामाशाह व सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जुगलकिशोर ने गर्मी को देखते हुए विद्यार्थियों के लिए पंखा भेंट किया। प्रधानाध्यापक दामोदर प्रसाद गुप्ता, ओमप्रकाश मीना, चौथमल सिंहल, ममता शर्मा आदि ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही भामाशाह ने भविष्य में भी विद्यालय व विद्यार्थी हित में सहयोग का आश्वासन दिया। इसके बाद विद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर बच्चों व कार्मिकों द्वारा प्रतिदिन इन्हें भरने का संकल्प भामाशाह ने दिलवाया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद थे।