पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खंडार में नए सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट तापस सोनी ने संभाला कार्यभार

खंडार में नए सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट तापस सोनी ने संभाला कार्यभार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | खंडार के सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट लेखपाल शर्मा का प्रमोशन वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजसमंद में हो गया है। उनके जाने के बाद गुरुवार को खंडार में तापस सोनी, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। तापस सोनी पूर्व में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट झालावाड़ में कार्यरत थे।

कांग्रेस पार्टी का हस्ताक्षर अभियान आज
सवाई माधोपुर| यूपी के उन्नाव व जम्मू-कश्मीर के कठुआ में नाबालिग बच्चियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में अपराधियों के खिलाफ कठोर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से शनिवार को एक दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व आईटी सेल के प्रदेश संयोजक दानिश के नेतृत्व में चलाए जाने वाले इस हस्ताक्षर अभियान के बाद हस्ताक्षरित ज्ञापन मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रति व प्रधानमंत्री को भेजकर संबंधित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

खबरें और भी हैं...