राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत जिलेभर में आज ग्रामसभाएं
सवाई माधोपुर| राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत शनिवार को जिले भर में ग्राम सभाएं आयोजित की जाएगी। बच्चों, गर्भवतियों व धात्री माताओं के पोषण स्तर में सुधार के लक्ष्य के साथ राष्ट्रीय पोषण मिशन का आगाज किया गया है। सीएमएचओ डॉ. टी.आर. ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देशानुसार संबंधित एएनएम व आशा सहयोगिनी को उसके क्षेत्र की ग्राम सभा में उपस्थित रहना होगा।