पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम स्वराज अभियान आज से, मोबाइल वैन को कलेक्टर दिखाएंगे हरी झंडी

ग्राम स्वराज अभियान आज से, मोबाइल वैन को कलेक्टर दिखाएंगे हरी झंडी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | 14 अप्रैल से 5 मई 2018 के मध्य देश भर में सामाजिक समरसता, ग्रामीण व्यक्तियों के स्तर को ऊंचा उठाना आदि राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों जैसे स्वच्छता एवं पंचायती राज का सशक्तिकरण आदि को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्यों को लेकर ग्राम स्वराज अभियान 14 अप्रैल से 5 मई तक चलाया जाएगा।

अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि 14 अप्रैल को सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस, 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस, 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस, 28 अप्रैल को ग्राम स्वराज दिवस, 30 अप्रैल को आयुष्मान दिवस, 2 मई को किसान कल्याण दिवस तथा 5 मई को आजीविका दिवस मनाया जाएगा। इस अभियान के लिए गांवों में उजाला योजना के अन्तर्गत ई.ई.एस.एल. बल्ब वितरण करने वाली मोबाइल वैन को सुबह 10 बजे जिला कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाएंगे।

खबरें और भी हैं...